फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडेखोला में तुन के पेड़ पर गिरी बिजली, मकान को भी भारी नुकसान

Tue, 29 May 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बिजली गिरने से टूटा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां मंगलवार को मौसम ने भयानक रूप दिखाया। आंधी के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि हुई। इस बीच पांडेखोला में तुन के विशाल पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ टूटकर सड़क पर आ गया। जिससे अल्मोड़ा-रानीखेत रोड में जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। एक तिमंजिले घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घर के लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद सड़क खोल दी गई।  

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर तक मौसम ठीक था और काफी गर्मी पड़ रही थी। दोपहर बाद करीब दो बजे आकाश में बादल छा गए और बारिश, ओलावृष्टि शुरूहो गई। कुछ देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं जिससे दुकानों और पोल आदि में लगाए गए कई बोर्ड भी उड़ गए। इस बीच बादलों की गड़गड़ाहट के बीच पांडेखोला में सीएमओ ऑफिस से कुछ दूरी पर तुन के एक विशाल पेड़ में बिजली गिरी, जिससे पेड़ दो भागों में बंटकर सड़क में जा गिरा। जिससे सड़क में जाम लग गया।

जानकारी मिलने पर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मजदूरों ने कटर, जेसीबी  आदि के सहारे काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर यातायात सुचारु किया। रिटायर बैंक कर्मी विनय कुमार पांडे के तिमंजिले घर को भी बिजली गिरने से काफी नुकसान पहुंचा है। मकान के कुछ कमरों में दरारें आ गईं और घर के बाहर की सुरक्षा दीवार के साथ ही छत में रखे पानी के दो टैंक आदि क्षतिग्रस्त हो गए। उस वक्त पांडे और उनका पुत्र घर पर ही थे। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन भी टूट गई जिससे इस इलाके में विद्युत आपूर्ति भी भंग हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें