फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बस सेवा न होने से टैक्सी से सफर करने को मजबूर हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। काफलीखान रूट पर बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग टैक्सी से सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


काफलीखान और इसके आसपास के इलाकों से काफी संख्या में लोग रोजमर्रा के कामों के लिए जिला मुख्यालय आवाजाही करते हैं। जिला मुख्यालय से काफलीखान को बस का संचालन नहीं होता है। इस कारण लोग टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं। सहालग सीजन में टैक्सियां भी शादियों में बुक रहती हैं। इस कारण रूटों पर टैक्सियों की किल्लत हो जाती है। लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। कई बार टैक्सी चालक भी मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूलते हैं। स्थानीय निवासी डुंगर सिंह का कहना है कि क्षेत्र के लिए जल्द बस सेवा शुरू की जानी चाहिए ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें