फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग तस्कर धंधा छोड़ें अन्यथा उन्हें अल्मोड़ा छोड़ना होगा: एसएसपी

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी पीएन मीणा । - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले 15 दिनों में अल्मोड़ा जिले में चले नशा विरोधी जागरूकता अभियान के साथ ही इस दौरान स्मैक और चरस के तस्करों को गिरफ्तार करने तथा युवाओं की काउंसलिंग आदि को लेकर एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा के दिशा निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री तैयार की है। जिसे पहली बार पुलिस कार्यालय के सभागार में मीडिया के सामने प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। खासकर स्मैक, चरस आदि ड्रग्स के तस्कर या तो धंधा छोड़ेंगे अन्यथा उन्हें अल्मोड़ा छोड़ना होगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि नशा विरोधी पखवाड़े का अल्मोड़ा में काफी अच्छा संदेश गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा शुरू किए गए नया सवेरा अभियान से एक तरफ युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता आई है वहीं युवाओं को नशा पहुंचाने वाले तस्करों पर भी दबाव बढ़ गया है। हाल के दिनों में कई तस्करों को जेल भेजा गया है और कई पुलिस के रडार पर हैं।
उन्होंने तस्करों की गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी देने का भी आह्वान किया। एसएसपी ने कहा कि आम लोगों के सहयोग से अल्मोड़ा को पूरी तरह नशा मुक्त करने का उनका प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने नशा विरोधी पखवाड़े की सफलता के लिए डीएसपी कमल राम आर्य, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, एलआईयू के हरीश पंत, हेमा ऐठानी सहित पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें