रानीखेत में लोगों को पाम्पलेट बांटती एस आई रिंकी।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में पुलिस का अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स जागरूकता अभियान शुरू हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीना के निर्देश के बाद मंगलवार सुबह से पुलिस ने बाजार में लोगों, युवाओं को ड्रग्स के दुष्परिणाम बताये। कहा कि युवाओं में नशाखोरी की प्रव्रत्ति बढ़ रही है, जो ठीक नहीं है। जागरूकता कार्यक्रमों से ही इससे बचा जा सकता है। एसआई रिंकी के नेतृत्व में कांस्टेबल नारायण सिंह रावल आदि ने जागरूकता कार्यक्रम में चलाया।