फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, ठंड में इजाफा

Mon, 02 Feb 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को जिले में बारिश देखने को मिला। बारिश के बाद जिले में ठंड में इजाफा हुआ है। लोगों को एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का अहसास। लोगों ने दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ की। ठंड हवा ने लोगों को घरों में दुबके रहने को मजबूर किया।
विज्ञापन

सर्दी का आलम ऐसा रहा कि लोगों के कमरे में बैठकर भी हाथ पांव सुन्न रहे। इसका असर बाजार पर भी देखने को मिला। बाजार वीरान नजर आए। इससे बाजारों के साथ सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही काफी कम रही। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अनूप पाल ने बताया कि आगामी दो दिनों में जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम के बदलते मिजाज से जिले में ठंड बढ़ने और तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें