फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सड़क पर बिखरी रेत पर रपटने से चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। एनएच 109 पर बिखरी रेत पर शनिवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर रपट गई। इस हादसे में चंपावत निवासी 27 वर्षीय कृष्णा मलकानी के सिर पर गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे उपचार के हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक युवक अपनी बाइक से चौखुटिया बाजार से अपनी दुकान की ओर आ रहा था। सड़क पर बिखरी रेत बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक फिसल गई। हादसे में चालक के सिर पर गंभीर चोट आ गई। आपस मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को 108 एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट की आशंका को देखते हुए उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे निर्माण सामग्री डाले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सड़क सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर निर्माण सामग्री सड़क किनारे डाल रहे हैं। ये निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें