फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगास नदी में पलटा डंपर, चालक की मौत

विज्ञापन
गगास नदी में इस तरह से पलटा है डंपर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रेता भरकर द्वाराहाट की ओर जा रहा डंपर गगास पुल के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला। बताया जाता है कि हादसे की सूचना के बाद कई घंटे राजस्व पुलिस और द्वाराहाट पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक का शव नदी में काफी दूर तक बह गया था, जिसे बाद में बरामद किया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह डंपर (यूके19सीए8874) रेता लेकर द्वाराहाट की ओर जा रहा था। सुबह सवा सात बजे वाहन स्वामी भतरौंजखान निवासी गिरीश जोशी (40 वर्ष) जैसे ही डंपर लेकर गगास पुल पर पहुंचा। इस दौरान डंपर अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गगास नदी में जा गिरा। मौके पर मौजूद पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट सहित स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन यहां कई घंटे तक सीमा विवाद हावी रहा। बाद में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और गोताखोर भी बुलाए गए। काफी मशक्कत के बाद नदी से कुछ दूरी पर शव बरामद हुआ।
द्वाराहाट के थानाध्यक्ष अजय साह के नेतृत्व में पंचनामे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत राजकीय अस्पताल भेज दिया है। गिरीश जोशी मूल रूप से रीठा गांव के रहने वाले थे। हादसे में जोशी के मौत की खबर सुनकर उनकी पत्नी और दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें