फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों की हड़ताल से बीस गांवों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामपुर-भनोटिया पेयजल योजना में संविदा पर कार्य करने वाले आठ पंप आपरेटरों को पिछले पांच महीने से मानदेय न मिलने का खामियाजा जनता को पेयजल संकट के रूप में भुगतना पड़ रहा है। करीब बीस गांवों में पेयजल आपूर्ति करने वाली इस योजना में पंप न चलने से चार दिनों से आपूर्ति ठप है। जल निगम का कहना है कि उनके पास आपरेटरों को मानदेय देने के लिए धनराशि नही है।
विज्ञापन

रामपुर-भनोटिया पंपिंग पेयजल योजना में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से इससे जुड़े करीब बीस गांवों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया गया कि पांच माह से मानदेय न मिलने पर पंप ऑपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। विभागीय अभियंताओं ने भी इसकी पुष्टि की है। अभियंताओं का कहना है न तो उन्हें रखरखाव के लिए राशि मिल रही है न ही जल संस्थान इसे अपने अधीन करने के लिए तैयार है। इसके चलते यह स्थिति पैदा हो रही है।
समस्या का समाधान दो ही स्थितियों में हो सकता है या तो सरकार हमें योजना के रखरखाव के लिए धनराशि दे या फिर जल संस्थान योजना को अपने हाथों में ले। जल संस्थान हैंडओवर के लिए तैयार नहीं है। संबंधित अधिकारियों को वस्तु स्थिति से अवगत कराने के बावजूद विभाग को धनराशि नहीं मिल रही है। इससे यह समस्या हो रही है। - राजेंद्र कुमार, जेई जल निगम
विज्ञापन

इस संबंध में उच्च अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी से भी बात हो रही है। विभाग को रखरखाव के लिए धनराशि नहीं मिल पा रही है, ऐसी स्थिति में पंप ऑपरेटरों को भुगतान कहां से करें। - नवीन चौहान जेई टेक्निकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें