फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खलना गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने जल संस्थान को दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट ब्लॉक के खीरोघाटी क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत खलना में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि खलना पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो चुकी है, वहीं स्रोतों के सूखने से समस्या और गंभीर हो गई है। इसके साथ ही खीरोघाटी पंपिंग पेयजल योजना से भी पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस संबंध में जल संस्थान रानीखेत के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल योजना से पहले नियमित पानी मिल रहा था, लेकिन फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंचने के कारण अब नलों में पानी नहीं आ रहा है। इससे लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रिश्कन घाटी संघर्ष समिति के नेतृत्व में जन आंदोलन किया जाएगा और जल संस्थान कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रिश्कन घाटी संघर्ष समिति अध्यक्ष हरवंश बिष्ट, रवींद्र सिंह, हरीश सिंह, सतीश बिष्ट, कुंदन सिंह, जसवंत सिंह, महेश कुमार, हुकुम सिंह, महिपाल सिंह, रेवती देवी, मंजू, निकिता, रीता, प्रेमा, शांति देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें