प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का पुरस्कारों के साथ समापन हो गया। सौ मीटर दौड़ में सपना कोरंगा पहले, रश्मि दूसरे, पूजा कनवाल तीसरे स्थान में रही।
दो सौ मीटर में पूजा कनवाल, रश्मि और लीला पांडे तथा चार सौ मीटर में पूजा कनवाल, रश्मि और ललिता कोरंगा क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में भावना रावत, निर्मला, प्रज्ञा जोशी, ऊंची कूद में निर्मला, नीतू जोशी, पूजा बोरा, गोला फैंक में सपना कोरंगा, रेखा गोस्वामी, प्रियांशी भट्ट तथा चक्का फेंक में अल्का बिष्ट , आसमा अंसारी और नीता डांगी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा भाला फेंक में जिया मेवारी पहले, रबीना चौहान दूसरे और प्रियांशी भट्ट तीसरे स्थान पर रही।
कबड्डी में एलोरा हाउस, रस्सा खींच में अजंता हाउस, क्रिकेट में अजंता और एलोरा हाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता की व्यक्तिगत चैंपियनशिप एलोरा हाउस की छात्रा पूजा कनवाल रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक नवीन बर्फवाल ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्य एए हाशमी, खेल अधिकारी सचिन जोशी आदि शिक्षक मौजूद रहे।