फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के नाम पर नाटकबाजी बंद हो : बिष्ट

Wed, 07 Mar 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
स्थायी राजधानी गैरसैंण के लिए प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर गैरसैंण में चलाया जा रहा आंदोलन राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ ही चौखुटिया घाटी में भी फैलता नजर आ रहा है। गैरसैंण में इसी मुद्दे को लेकर 11 मार्च को होने वाली महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में पहुंचे आंदोलनकारियों ने कई स्थानों पर नारेबाजी के साथ नुक्कड़ सभाएं करते हुए लोगों से निर्धारित तिथि को गैरसैंण पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन


गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए समिति ने पूरी ताकत झोंक दी है। समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट का कहना है कि स्थायी राजधानी के नाम पर नाटकबाजी बंद होनी चाहिए। अब जनता किसी भी हाल में झांसे में नहीं आएगी। राजधानी की मांग को लेकर शुरू हुई चिंगारी विस्फोटक रूप ले इससे पहले ही घोर निंद्रा में पड़े हुक्मरानों को जागना होगा। 

इस मौके पर हुई नुक्कड़ सभाओं में लोगों से राजधानी को लेकर बड़े आंदोलन के लिए कमर कसने की भी अपील की गई। इस मौके पर बिष्ट के अलावा कुलदीप नेगी, देवेंद्र बिष्ट, महेश पांडे, नंदन सिंह, त्रिलोक सिंह तथा राकेश नेगी आदि शामिल थे। इससे पहले चौखुटिया पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, किसन संगेला, विपिन गिरी आदि तमाम लोगों ने गैरसैंण से पहुंचे आंदोलनकारियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें