फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डॉ. विनीता खाती और दीपक चंद्र बिष्ट को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

Thu, 04 Sep 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गाड़ी की शिक्षिका डाॅ. विनीता खाती और ताड़ीखेत के जीआईसी शेर में रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक चंद्र को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. विनीता ने गणित जैसे जटिल विषयों को रुचिकर बनाने के लिए प्रत्येक पाठ पर आधारित कविताओं की रचना की है। ताकि बच्चे खेल-खेल में विषयों को समझ सकें। इसके लिए उन्होंने गणित-विज्ञान बाल वाटिका और मिनी लाइब्रेरी का निर्माण कराया है। जिसमें बच्चे खुद छोटी-छोटी पुस्तिकाएं तैयार करते हैं। वर्ष 2017 में उन्हें राज्यपाल पुरस्कार, 2018 का उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार और 2019 का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान मिल चुका है।
प्रवक्ता दीपक चंद्र बिष्ट ने सामुदायिक सहयोग से विद्यालय के विकास और कायाकल्प करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं तथा शैक्षिक उन्नयन के लिए विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन करते हैं। शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें जिला शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों और संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें