फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डॉ. तितियाल होंगे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में फेरबदल करते हुए सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर कर दिया है। उनकी जगह राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों के तबादले किए गए हैं। डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा ने वर्ष 2021 में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का पद संभाला था। करीब पांच साल के कार्यकाल में कॉलेज ने बुनियादी ढांचे और अकादमिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कार्यकाल में एमबीबीएस की सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 किए जाने को बड़ी उपलब्धि माना गया।
इसके अलावा स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए 35 सीटों को मंजूरी मिली। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए एमआईएसयू और नशे की रोकथाम व काउंसलिंग के लिए नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की गई। इसके अलावा लंबे समय से प्रतीक्षित ब्लड बैंक भी मेडिकल कॉलेज में स्थापित हुआ।
विज्ञापन

अब डॉ. जीएस तितियाल के सामने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को इन उपलब्धियों से आगे ले जाने और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। शासन ने स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को जल्द नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें