अल्मोड़ा। विभिन्न संगठनों की जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर में चल रही वन वे यातायात व्यवस्था की सराहना करते हुए कई सुझाव दिए गए। उन्होंने यातायात को सुव्यवस्थित करने के लिए वाहन पार्किंग स्थलों को विकसित करने की मांग की।
बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े वैभव जोशी, केबी पांडे, एसएस मटेला ने नगर में नए पार्किंग स्थल विकसित करने का सुझाव दिया। डे केयर सेंटर की अध्यक्ष लीला टम्टा, पूरन तिवारी, आनंद सिंह ऐरी, प्रो. अरुण पंत, डा. शमशेर सिंह बिष्ट, दयाकृष्ण कांडपाल, अखिलेश टम्टा, संजय पांडे, भगीरथ पांडे, राज्य आंदोलनकारी कमला जोशी ने कहा कि भगवती पैलेस के समीप जगह का परीक्षण कर वहां पर पार्किंग स्थल विकसित किया जाए, साथ ही डायट, गैस गोदाम, लिंक रोड में भी पार्किंग बनाने की मांग उठी। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे अव्यवस्थित ढंग से कूड़ा फेंका जा रहा है। वाहन चलाने वालों में अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़े करने की प्रवृति बन चुकी है। नई यातायात व्यवस्था लागू होने से उन्हें दिक्कतें हो रही है।
उन्होंने कहा कि लिंक रोड में सरकारी भूमि में भी भवन निर्माण किए जा रहे हैं। शेष सरकारी भूमि में पार्किंग बनाई जाए। विशाल मेगा मार्ट के समीप सड़क किनारे मलबा फेंकने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। इस मौके पर पटाल बाजार में हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा भी जोर शोर से उठा। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एएस कार्की, पीसी जोशी, लीला खोलिया, पुष्पा कैड़ा, सुनयना मेहरा, मंजू पंत, जंगबहादुर थापा, इंद्र सिंह डसीला, मथुरा दत्त मिश्रा, एमएस नयाल, जीसी जोशी, पूरन तिवारी, भगीरथ पांडे, अखिलेश टम्टा, हिमांशु जोशी, संजय पांडे, मनोज गुप्ता, वैभव जोशी, पुष्पा सती समेत विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद थे।