अल्मोड़ा। जनसंघ के संस्थापक और अध्यक्ष रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने याद किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी का पूरा जीवन संघर्ष में बीता।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने अक्तूबर 1951 मे जनसंघ की स्थापना की। उन्हीं के विचारों और संघर्ष पर आगे बढ़ते हुए केंद्र सहित देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मंदिर निर्माण मार्ग प्रशस्त होना, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया जाने सहित इन संघर्षों के पीछे जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार और उद्देश्य रहे हैं। जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि डॉ. मुखर्जी के स्मृति दिवस 23 जून और जन्मदिन छह जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर पौधरोपण, जनजागरण, स्वच्छ भारत अभियान के तहत तालाब, नदियों, जल स्रोतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए काम किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, अजय वर्मा, राजीव गुरुरानी, विनीत बिष्ट, किरन पंत, संजय साह, तुषार कांत साह आदि मौजूद रहे।
उधर जागेश्वर विधानसभा के जसकोट बूथ पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पांडे, मंडल मंत्री शंकर मनराल, बूथ अध्यक्ष पूर्व प्रधान धरम सिंह, खिरौली के प्रधान हरीश नेगी, प्रधान अनरियाकोट देवेंद्र रावत, हरीश बिष्ट, चंदन मनराल आदि उपस्थित रहे।