फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर संविधान निर्माता डा. अंबेडकर को किया याद

विज्ञापन
चौघानपाटा अल्मोड़ा में डा. अंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते भाजपाई। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को 129वीं जयंती पर याद किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित पार्क में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहीं कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए कैप्टन सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, लता बोरा नगर महामंत्री संजय साह रिक्खू, सभासद मनोज जोशी आदि मौजूद थे। राजपुरा वार्ड में धर्मवीर आर्य, मुकुल कुमार, आशीष कुमार रमेश लाल आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने भारतरत्न बाबा डा. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला महामंत्री हेम तिवारी आदि उपस्थित थे। उधर भाजपा जागेश्वर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बमनस्वाल में डा. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें