फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से अटल उत्कृष्ट स्कूलों के संचालन पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकार की नए शिक्षा सत्र से सीबीएसई पैटर्न पर जिले के ग्यारह ब्लाकों में 22 अटल उत्कृष्ट स्कूल संचालित करने की योजना है लेकिन अब तक इन स्कूलों को संचालित करने की लिए शिक्षा विभाग सीबीएसई से मान्यता नहीं ले सका है। ऐसे में नए सत्र के शुरुआत में इन स्कूलों के संचालन पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र 15 अप्रैल से शुरू होने वाला है। सरकार ने गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रत्येक ब्लाक में सीबीएसई पैटर्न पर दो-दो अटल उत्कृष्ट स्कूल खोलने की घोषणा की थी। विभाग की नए सत्र से इन स्कूलों को संचालित करने की योजना है। इसके लिए विभाग ने 11 ब्लॉकों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले इन स्कूलों का चयन कर सूची शासन को भेज दी थी। जिनके संचालन की अनुमति भी मिल गई है।
इन स्कूलों को हिंदी मीडियम में संचालन के लिए उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता मिली है, जबकि अंग्रेजी माध्यम में संचालन के लिए सीबीएसई बोर्ड से मान्यता लेनी है। उसके बाद ही चयनित स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर अटल उत्कृष्ट स्कूल संचालित होंगे। लेकिन विभाग अब तक इन स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर संचालित करने के लिए सीबीएसई बोर्ड में रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई पूरी नहीं करा सका है। ऐसी स्थिति में इन स्कूलों के जल्द संचालित होने पर संशय है। पिछले दिनों कुमाऊं मंडल के अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) रघुनाथ लाल आर्य ने भी अल्मोड़ा में अधिकारियों की बैठक लेकर नए सत्र से अटल उत्कृष्ट स्कूल संचालित करने के लिए सभी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि अटल उत्कृष्ट स्कूलों के लिए सीबीएसई में रजिस्ट्रेशन कराना है। स्कूलों की केवाईसी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है, जबकि 21 स्कूलों ने प्रथम चरण, पांच ने द्वितीय चरण और तीन स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन के लिए तृतीय चरण की कार्रवाई पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें