फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दोसाद जलागम विकास परियोजना का शुभारंभ

Wed, 18 Feb 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) की ओर से विकासखंड द्वाराहाट के मासर गांव स्थित पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की जलागम विकास निधि के तहत संचालित क्षमता निर्माण चरण में दोसाद जलागम विकास परियोजना का शुभारंभ किया गया। योजना के तहत 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीन गांव मासर, चिल्लल और छब्बीसा को आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रास के अधिशासी निदेशक भूपेंद्र चौहान ने कहा कि यह परियोजना केवल जल और मृदा संरक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि यह किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने और जल संकट से जूझ रहे क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। द्वाराहाट क्षेत्र में विगत वर्षो से जल स्रोतों में कमी और बढ़ते तापमान के कारण कृषि उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वहां ललित सिंह सतवाल, सरिता किरौला, शिवराज सिंह, दीप चंद्र बिष्ट, दिनेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें