फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में जांच को द्वाराहाट पहुंची दून पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्थानीय विधायक महेश नेगी के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए देहरादून पुलिस पीड़िता के साथ विधायक आवास पहुंची। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर आशा पंचम के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी थाने से आए तीन सदस्यीय दल ने विधायक आवास की जांच की और केयर टेकर राम सिंह बिष्ट के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

पीड़िता के साथ रविवार को द्वाराहाट कालीखोली स्थित विधायक महेश नेगी के आवास में आने से पहले दल हल्द्वानी के कृष्ण कुमार भाकुनी के फार्म हाउस पर भी गए। पीड़िता के वकील एसपी सिंह ने बताया कि फार्म हाउस के गार्ड ने पीड़िता को पहचान लिया और कहा कि वह साहब के साथ यहां आई थी। इसके बाद राज्य अतिथि गृह नैनीताल में कमरा नं 24 की जांच की गई, जहां पीड़िता को साथ लेकर विधायक चार जून 2019 को ठहरे थे।
जांच टीम महेंद्रा क्लब बिनसर जाएगी, जहां पीड़िता और विधायक 15 सितंबर 2019 को गए थे। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर आशा पंचम ने बताया कि जांच जारी है। वह किसी भी तरह के बयान देने के लिए अनधिकृत नहीं हैं। इस मामले में एसएसपी ही बयान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें