फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अपेक्षा अनुसार अंक नहीं आने पर निराश न हो

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित होने जा रहा है। रिजल्ट को लेकर छात्रों में उत्सुकता के साथ-साथ तनाव भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में शिक्षाविदों और अभिभावकों ने छात्रों से अपील की है कि यदि अपेक्षा के अनुसार अंक नहीं आते हैं तो निराश होने की बजाय आगे की योजना पर ध्यान दें।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा के अंक जीवन की अंतिम मंजिल नहीं होते बल्कि यह केवल एक पड़ाव है। कई ऐसे उदाहरण हैं जहां कम अंक लाने वाले छात्र भी आगे चलकर अपने क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं इसलिए सही दिशा चुनें और लगातार मेहनत करते रहें।

अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनका मनोबल बढ़ाएं।
................
बोर्ड परीक्षा में सफलता और असफलता कोई मायने नहीं रखता है। जो छात्र-छात्राएं इसमें असफल होते हैं। या उनके अपेक्षा के अनुसार कम अंक आते हैं तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। वह असफलता से सीख लेकर आत्मविश्वास बढ़ाते हुए दोगुनी मेहनत से आगे का मार्ग प्रशस्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें