फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत पहुंची डोलीयात्रा

Sun, 05 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत पहुंची डोलीयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रदेश के काबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में चल रही जगदीशिला डोली यात्रा का रानीखेत में भव्य स्वागत हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने डोली का विजय चौक पर स्वागत किया। यहां शहीदों की याद में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद डोली नगर से होते हुए यहां पंचेश्वर महोदव मंदिर पहुंची। मंदिर की परिक्रमा के बाद मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीर्थाटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वह पिछले कई सालों से वह इस धार्मिक यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को जगदीशिला डोली यात्रा रानीखेत पहुंची।

यहां स्वागत सत्कार के बाद पंचेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम हुआ। काबीना मंत्री ने कहा कि प्रदेश को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में चार धाम से बढ़ाकर एक हजार धाम स्थापित करने का उद्देश्य है। इससे रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा के देवालयों को चिन्ह्ति करने की योजना है। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र का दायित्व पूर्व विधायक करन माहरा को सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि एक साल के अंदर प्रख्यात देवालयों पर आधारित किताब तैयार की जानी है। पूर्व विधायक करन माहरा ने भी डोली का स्वागत किया कहा कि यह यात्रा प्रदेश के धार्मिक पर्यटक के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। संचालन करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट दिनेश तिवारी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति को समझने का मौका मिलेगा। इसके बाद यात्रा नैनीताल को रवाना हुई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें