फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर किया योग, पड़ोसियों को भी बताए योग करने के फायदे

विज्ञापन
अल्मोड़ा में घर पर योग करते एनवाईके स्वयं सेवक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा से जुड़े राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं नेहरू युवा मंडल के सदस्यों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी बनाते हुए घर पर परिवारजनों के साथ योग किया। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी योग के प्रति जागरुक किया। जिला युवा समन्वयक प्रियंका नेगी ने बताया कि योग डिग्री और डिप्लोमाधारी स्वयं सेवक ऑनलाइन अन्य लोगों को योग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही नियमित रूप से लोगों को योग सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा। योग से शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत बनता है। इंसान में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जो कि आज के दौर में व्यस्त जीवनशैली में काफी मददगार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें