फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम पांच नए मामलों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 137

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। देर रात जिले में कोरोना के पांच और नए मामले आए हैं। इसमें एक 12 साल की बच्ची सहित अन्य चार लोग हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी लोग दिल्ली से लौट थे। जिसके बाद से पांचों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इससे पूर्व दोपहर को भी जिले में छह पॉजिटिव मामले आए थे। इस दौरान अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 137 पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन के तहत जिले में कोरोना के पांच नए मामले आए। इनमें सल्ट विकासखंड की 12 वर्षीय बालिका, 15 वर्षीय किशोर और 42 वर्षीय पुरुष है। वहीं स्याल्दे और द्वाराहाट ब्लॉक के एक-एक पुरुष है। पांचों लोग पिछले दिनों दिल्ली से लौटे थे। इसके बाद से उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इससे पूर्व दोपहर जिले में पांच मामले आए थे। इसके साथ शनिवार को कुल 11 मामले सामने आए हैं। शनिवार के 11 नए मामलों के साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 137 पहुंच गई है। इनमें से 74 लोग ठीक हो गए हैं और दो की मौत हो गई थी। इस समय जिले में कुल 61 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें