फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन महीने में कुत्तों और बंदरों ने 700 को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बंदरों और लावारिस कुत्तों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर से अब तक इनके उत्पात से 700 से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन

नगर के धार की तूनी, खोल्टा, खत्याड़ी, जाखनदेवी, पांडेखोला, धारानौला समेत कई इलाकों में कुत्तों और बंदरों ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। हाल ये कि लोगों का रास्ते में चलाना मुश्किल हो गया। जाखनदेवी के रमेश सिंह ने बताया कि नगर के लोग लंबे समय से बंदरों और लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस, जिला अस्पताल ने कहा कि कुत्ते और बंदरों के काटने पर रोज औसतन पांच से अधिक लोग जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में हैं। पालतू कुत्तों को इंजेक्शन जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें