फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोशल मीडिया पर अस्पताल के वीडियो प्रसारित करने पर चिकित्सकों में नाराजगी

Wed, 09 Sep 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
उपजिला चिकित्सालय रानीखेत में आयोजित बैठक में मौजूद चिकित्सक व अन्य ।
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उपजिला चिकित्सालय की कमियों और चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यप्रणाली के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने पर प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने नाराजगी जताई है। संघ का कहना है कि अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत समाधान कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संघ ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों से क्षुब्ध एक चिकित्सक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष त्यागपत्र भी दे चुका है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति हुई तो चिकित्सक सामूहिक धरना, कार्य बहिष्कार या त्यागपत्र जैसे कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रंजन तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीप प्रकाश पार्की, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. विपिन चंद्रा और डॉ. कमल किशोर समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. हरीश चंद्र पंत ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों, चिकित्सक कक्षों अथवा स्वास्थ्य कर्मियों की वीडियो बनाने जैसी गतिविधि सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें