फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिकित्सक वीआईपी ड्यूटी पर, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के एक चिकित्सक के वीआईपी ड्यूटी पर जाने से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चिकित्सक के नहीं मिलने पर उन्हें दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े।
विज्ञापन

बुधवार को फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या वीआईपी ड्यूटी पर गए थे। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश ऑपरेशन के लिए थे जबकि डॉ. पीके मेहता ने मरीज देखे। सर्जन डॉ. अमित सुकोटी ऑपरेशन पर रहे। डॉ. धीरज राज ने मरीज देखे। अस्पताल में केवल गर्भवतियों के ही अल्ट्रासाउंड हुए।
अन्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल की ओपीडी में 705 मरीज पहुंचे थे। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन वीआईपी ड्यूटी पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें