अल्मोड़ा। महानिबंधक समान नागरिक संहिता डॉ. वी षणमुगम की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के पंजीकरण की समीक्षा की गई। महानिबंधक ने विवाह पंजीकरणों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस वजह से आवेदनों को खारिज न किया जाए। यदि किसी आवेदन में कोई त्रुटि है तो उसे कारण सहित वापस किया जाए। उन्होंने सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि यूसीसी को लेकर लोगों में जो भ्रांति हैं उन्हें दूर करने के प्रयास किए जाएं और पंजीकरण जैसे कार्य सरल किए जाएं।
इस मौके पर एडीएम नोडल अधिकारी सामन नागरिक संहिता सीएस मर्तोलिया, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद