फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर डीएम बिफरे

Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिए जल्द काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

अल्मोड़ा। गर्मी के दृष्टिगत जलापूर्ति को लेकर डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट में जलापूर्ति से संबंधित अधिशासी अभियंताओं की बैठक ली। उन्होंने जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए पर्याप्त तैयारियां की जाएं। उन्होंने कहा कि जहां नौलों या धारों से जलापूर्ति होती है, उन क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने से ग्रीष्मकाल में पानी की ज्यादा किल्लत होती हैं। इसलिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए प्लान तैयार कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए कहा कि जो सुचारू हो गई हैं, उनमें ऑपरेटर की तैनाती अनिवार्य रूप से करें। कहीं से भी ऐसी शिकायत नहीं आए कि योजना बन जाने के बाद भी ऑपरेटर की कमी के कारण लोगों को उसका लाभ नहीं मिल रहा। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। वहां पर सीडी दिवेश शाशनी, जल निगम के अधीक्षण अभियंता दीपक मलिक, जल संस्थान के ईई नीरज तिवारी, रानीखेत सुरेश ठाकुर, जल निगम ईई अल्मोड़ा अशोक स्वरूप, सिंचाई खंड अल्मोड़ा के अधिशाषी अभियंता मोहन सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें