फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए की गई तैयारियों का डीएम करें निरीक्षण

विज्ञापन
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की वीसी में मौजूद डीएम तथा अन्य अधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम नितिन सिंह भदौरिया को जिले में आइसोलेशन वार्ड की स्थापना करने के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक स्टाफ के साथ आवश्यक दवाइयों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वायरस से बचाव के लिए जारी एडवायजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा।
विज्ञापन

उन्होंने शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोस्टर, पंफलेट बंटवाने, बसों, टैक्सियों में पोस्टर, पंफलेट लगाने, लंबी लाइनों से बचने की सलाह देने पर काम करने को कहा। सैनिटाइजर और मास्क आदि की ओवर रेटिंग और कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने, बसों और टैक्सियों को सैनिटाइज करने के लिए बस टैक्सी संचालकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों को भी आवश्यक उपकरण व सफाई करते समय सावधानियों के बारे में जानकारी देने को कहा। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने पुलिस अधिकारियों को शांति, कानून व्यवस्था के साथ-साथ अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा। वीसी में एसएसपी पीएन मीणा, सीडीओ मनुज गोयल, सीएमओ डॉ. सविता ह्यांकि समेत सभी अस्पतालों के प्रमुख और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें