फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डीएम ने केवी के भूमि हस्तांतरण के दिए निर्देश

Thu, 02 Nov 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की विद्यालय सभागार में बैठक हुई। इस दौरान डीएम और समिति के अध्यक्ष विनीत तोमर ने विद्यालय के भूमि हस्तांतरण पर चर्चा करते हुए पत्राचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पीएम श्री फंड के तहत विद्यालय में किए जाने वाले कार्यों जिसमें विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त पेयजल सुविधा की व्यवस्था, खेल मैदान के चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण, विद्यालय भवन और कक्षाओं का मरम्मत कार्य, विद्यालय के लिए कंप्यूटर सिस्टम, वाटर कूलर और वाटर आरओ का वार्षिक रखरखाव, असेंबली स्टेज के लिए फाइबर शेड बनाए जाने की सहमति दी। उन्होंने असेंबली स्टेज और खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य मीना राणा ने विद्यालय में कराए जा रहे शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में वीपीकेएएस के निदेशक डाॅ. लक्ष्मीकांत, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल बिष्ट, उप प्रधानाचार्य डी राम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी पंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें