फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐपण, सिलाई, हैंडलूम के कार्यों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 26 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल ने ककलासों के दनपौ गांव में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनीं और उनके निवारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने ऐपण, सिलाई, बुनाई, हैंडलूम का कार्य भी कृषि के साथ-साथ करने को कहा, जिसके लिए लोगों को फ्री प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कृषि बचाने के लिए बंदरों का बधियाकरण करने के बाद उनके लिए बाड़ों की व्यवस्था की जा रही है। डीएम ने बताया कि जिन स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के पास बिक्री के लिए पौष्टिक आहार उपलब्ध है, उनका सामान आंगनबाड़ी केंद्रों को खरीदाया जा रहा है।

इस अवसर पर महिला मंगल दल की कोषाध्यक्ष जानकी रावत अध्यक्ष चंद्रा अस्वाल ने महिला मंगल दल को विभागीय सहयोग न दिए जाने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने बीडीओ आरसी पंत को सहयोग करने के आदेश दिए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, डा. प्रमोद नैनवाल, ग्राम प्रधान चंदन कड़ाकोटी, सरपंच बालम सिंह अस्वाल, तहसीलदार राधे राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 भतरौंजखान पहुंचे डीएम सविन बंसल ने प्रेसवार्ता की। कहा कि गांवों में जब तक शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक लोगों का पलायन नहीं रोका जा सकता। उन्होंने गांव में रह रहे लोगों से पारंपरिक खेती के साथ दुग्ध, सब्जी, बागवानी भी करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें