फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबटिया दुर्गा पूजा महोत्सव में हुआ दिव्य दीपोत्सव

विज्ञापन
चौबटिया पंडाल पर दीपोत्सव आरती में भाग लेते श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत और द्वाराहाट में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। गांधी चौक रानीखेत स्थित पंडाल में भजन-कीर्तन जारी हैं।
विज्ञापन

चौबटिया स्थित दुर्गा पंडाल में सप्तमी कालरात्रि के दिन दिव्य दीपोत्सव मुख्य आकर्षण रहा। आचार्य संजय सती शास्त्री ने बताया कि समस्त क्षेत्र के जन कल्याण के लिए दिव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। मुख्य यजमान जगदीश चंद्र सती और समिति सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ जारी है। देश विदेश से पहुंचे बाबा के भक्तों ने महायज्ञ में भाग लिया। उधर, द्वाराहाट के शीतलापुष्कर मैदान में भी दुर्गा महोत्सव में मां की आराधना को लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें