बाबा हैड़ाखान की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर यज्ञ स्थल तक लाते श्रद्धालु। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में जगदंबा यज्ञ में श्रद्धालुओं का तांता उमड़ रहा है। अमेरिका, थाइलैंड सहित तमाम देशों से बाबा के दर्जनों भक्त यहां पहुंचे हैं। जबकि भारत के विभिन्न राज्यों के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला अभी तक जारी है।
सुबह तमाम अनुष्ठानों के बाद बाबा की प्राचीन कुटिया से बाबा की चरण पादुकाओं को सिर पर रखकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल तक पहुंचे। इसके बाद तमाम अनुष्ठानों के बाद जगदंबा महायज्ञ शुरू हुआ। जिसमें विश्व शांति की कामना की गई। हैड़ाखान ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक बनर्जी, डॉ. अरविंद लाल आदि के नेतृत्व में यज्ञ शुरू हुआ। आस पास की महिलाओं ने भजन कीर्तनों के माध्यम से माहौल भक्तिमय बना दिया।