फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के नियमितीकरण समेत छह सूत्री मांगों को लेकर धरना

Fri, 22 Dec 2017 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। डिपो शाखा में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बाह्य स्रोत कर्मियों और संविदा कर्मियों के नियमित होने तक 18 हजार रुपये वेतन देने, निगम में समयबद्ध तरीके से संविदा कर्मियों को नियमित करने, प्रत्येक महीने की पहली तारीख को वेतन देने आदि की मांग है। 
विज्ञापन


 रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर आयोजित धरने के दौरान हुई सभा में परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री उमेश चंद्र भट्ट ने निगम में समयबद्ध तरीके से रखे गए संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने निगम को जनहितकारी योजनाओं का 60 करोड़ रुपये जल्द से जल्द निगम को भुगतान करने, माह की पहली तारीख को वेतन दिए जाने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देयकों का भुगतान यथाशीघ्र किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिषद हमेशा से कर्मचारियों के हितों के लिए सजग रही है।

और किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आंदोलन की भी चेतावनी दी। सभा की अध्यक्षता गोविंद प्रसाद टम्टा और संचालन सुरेश नेगी ने किया। इस दौरान राम दत्त पपनै, रमेश चंद्र जोशी, भरत लाल टम्टा, आनंदी शुक्ला, टेक सिंह, प्रवीन रावत, हरीश पंत, नरेंद्र सिंह, तारा दत्त जोशी, कुंदन रावत, रोहित कुमार, उमा शंकर, गिरीश चंद्र, संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, आनंद प्रसाद, महेंद्र लाल, राकेश कुमार, हरि प्रसाद, पवनेश कुमार, नंद किशोर, कमलेश्वर प्रसाद, नरेश कुमार, इंद्र लाल, रमेश पांडे, दीपक कुमार, प्रदीप कुमार, अरुण सिंह, पुष्कर आर्या, रविंद्र भंडारी, दीप लोहनी, गोपाल दत्त जोशी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें