फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले जिले से बाहर होंगे : डीआईजी

Fri, 27 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
डीआईजी अजय रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस उप महानिरीक्षक अजय रौतेला ने वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, दुराचारियों की निगरानी और उनका सत्यापन किए जाने के साथ ही मतदान से 72 घंटे पूर्व बाहरी राज्यों के ऐसे लोगों को जो जनपद के वोटर नहीं हैं और चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते हैं, उन्हें तत्काल जिले से बाहर करने के निर्देश दिए हैं। आबकारी अधिनियम के तहत अपेक्षाकृत कम कार्रवाई से नाराज दिखे डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों से सक्रियता दिखाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

   
चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए डीआईजी ने वांछित अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वाले अराजक तत्वों को भी चिहिंत कर उनकी गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ बाहरी अराजक तत्वों को मतदान से 72 घंटे पहले जिले से बाहर करने, सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों के शस्त्रों को शत-प्रतिशत समीक्षा के बाद जमा कराने, सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, राजनीतिक दलों के जुलूसों को व्यवस्थित रखने समेत चुनाव के लिए ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल चुनाव कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। सूचना का अधिकार और सेवा का अधिकार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने और विभिन्न प्रकार के सत्यापन पर समय से कार्रवाई करने को भी कहा। आबकारी अधिनियम के तहत अपेक्षा से कम कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, सीओ आरएस टोलिया सदर, पीएल वर्मा, पुलिस कार्यालय, संजय विश्रोई, भिकियासैंण, कोतवाल उत्तम सिंह, संतोष बगडवाल, टीएस अधिकारी, एससी जोशी, चंद्र मोहन, केएन चौसाली, टीडी पांडे, एचसी पंत, शंकर जोशी समेत जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें