विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल 28 मार्च को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन और सूचना एवं जन संपर्क विभाग अल्मोड़ा द्वारा विभिन्न विभागों की संचालित कल्याणकारी, विकासपरक योजनाओं पर आधारित पुस्तक का भी इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विमोचन करेंगे। कुंजवाल दिन में एक बजे ग्वाड़ बमनस्वाल जाकर रामनवमी मेले का उद्घाटन करेंगे। 29 मार्च को प्रात: आठ बजे कठपुड़ियाछीना से बागेश्वर जाएंगे।