फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन प्रवेश द्वार की सीढ़ियां तोड़ी

Fri, 27 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान में निर्माणाधीन एक प्रवेश द्वार की सीढ़ियों को बृहस्पतिवार रात किसी ने तोड़ दिया। हालांकि इस निर्माण को लेकर कुछ लोग न्यायालय में चले गए हैं। न्यायालय ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को सुना। अब मामला विचाराधीन है। हालांकि पालिका ने इस प्रवेश द्वार का काम रोक दिया है। पालिका मैदान में तीन गेटों का निर्माण करवा रही है। लोग पूरब दिशा में बन रहे गेट का विरोध कर हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर पालिका परिषद बोर्ड में पारित प्रस्ताव के अनुसार नुमाइशखेत मैदान के सौंदर्यीकरण के तहत वहां अलग अलग स्थानों पर तीन प्रवेश द्वार बना रही है। प्रस्ताव के अनुसार मैदान में वाहनों का प्रवेश वर्जित कर मैदान में हरियाली विकसित करना है।  कुछ मैदान के पूरब दिशा में बन रहे प्रवेश द्वार का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस हिस्से में प्रवेश द्वार बन रहा है, वहां से उनका रास्ता भी निकलता है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस प्रवेश द्वार के बनने से उन्हें परेशानी होगी। इस मामले में पुष्कर साह, बृजेश जोशी, मनोज साह, शरद शाह और भरत शाह आदि ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में आवेदन कर निर्माण को बंद कराने की मांग की है। उनकी तरफ से एडवोकेट विनोद भट्ट ने पैरवी की। नगर पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने कार्यस्थल की पहले और वर्तमान स्थिति समेत अन्य दस्तावेज पेश किए। मामला अब न्यायालय के विचाराधीन चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात तत्वों ने निर्माणाधीन सीढ़ियोें को भी तोड़ दिया है। ईओ ने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर ही अगली कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें