फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में कमलेश और बारहवीं में तन्मय रहे जिला टॉपर

Tue, 30 May 2017 10:26 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला
विज्ञापन
हाइस्कूल टापर कमलेश को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा के छात्र कमलेश उप्रेती और इंटर में मिशन इंटर कालेज रानीखेत के छात्र तन्मय त्रिपाठी ने जिला टॉप किया है। कमलेश ने 93.8 प्रतिशत और तन्मय ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। पिछले साल के मुकाबले इस बार जिले के छात्रों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। 2016 में जहां जिले के 35 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर की मेरिट में स्थान बनाया था इस बार यह संख्या घटकर 12 में सिमट गई है। बीते साल प्रदेश स्तर की मेरिट में जिले से दसवीं के 25 छात्र-छात्राओं ने और बारहवीं के 10 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तर की मेरिट में स्थान हासिल किया था। 
विज्ञापन


जिले की टॉपर सूची में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा में हाईस्कूल के छात्र कमलेश उप्रेती के अलावा इंटरमीडिएट में इसी स्कूल के छह बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया है। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली तीन छात्राएं भी हैं। मेरिट सूची में स्थान पाने वालों में विवेकानंद इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र मनीष पवार ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में अठारहवीं रैंक प्राप्त की। विजय सिंह फर्त्याल ने 90 प्रतिशत अंक पाकर 22वां और पंकज सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 20 वां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट में लड़कियों की सूची में दिशा पांडे ने 89.60 प्रतिशत अंकों के साथ 16वां, बबीता चम्याल ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ 19वां, अंकिता जोशी ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 24वां स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई। इसके अलावा एडम्स गल्र्स इंटर कालेज की छात्रा ज्योत्सना सोनकर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लड़कियों की सूची में 88.4 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट में मिशन इंटर कालेज के छात्र तन्मय त्रिपाठी ने जिला टॉप किया है।  

मिशन इंटर कालेज रानीखेत के छात्र तन्मय त्रिपाठी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 12वीं रैंक हासिल की। जबकि जीजीआईसी रानीखेत की गीतांजलि सती ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ 22वीं रैंक प्राप्त की। जीजीजीआईसी द्वाराहाट की भावना राणा ने 88.20 प्रतिशत अंकों के साथ 23वीं रैंक और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उभ्याड़ी की 10वीं की छात्रा दीक्षा पांडे ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल करके 22वां स्थान प्राप्त किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि यूपी के जमाने में जहां जीआईसी अल्मोड़ा की अलग पहचान थी और यहां के छात्रों का राज्य स्तर पर दबदबा रहता था, लेकिन आज इस विद्यालय के बच्चों का मेरिट में कहीं नाम नहीं दिखाई पड़ता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें