फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने तीन साल की उपलब्धियां गिनाई

Wed, 18 Oct 2017 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती माहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने तीन साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की आय बढ़ाने के लिए जहां दुकानों, भवनों, गैराज और आवासीय कक्षों के किराए में एकरूपता लाई गई है वहीं चौघानापाटा में बहुमंजिला गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला पंचायत को आदर्श बनाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सदस्यों की मांग के अनुसार उनके जिला पंचायत क्षेत्रों में राज्य वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान से संपर्क मार्ग, पुलिया, जल संरक्षण संवर्धन, फील्ड निर्माण, शौचालय, जन मिलन केंद्र, बरातघर का निर्माण किया गया है। जिला पंचायत की परिसंपत्तियों को अतिक्रमण से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दैवी आपदा, स्पेशल कंपोनेंट, विधायक, सांसद निधि और मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य कराए गए। 
दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, संपर्क मार्ग आदि समस्याओं के  निराकरण के प्रयास किए किए गए। विकासखंडों में पर्यटन की दृष्टि से जिला पंचायत की खाली भूमि में गेस्ट हाउसों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है। पोखरखाली स्थित जिला पंचायत की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। बजट मिलने पर यहां बरात घर और कर्मचारी आवास बनाने की योजना है। उन्होंने जिला पंचायत को सहयोग के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, कृष्ण सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें