फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन आज

Sat, 04 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
जिला कराटे प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला खेल विभाग की ओर से यहां शिव मंदिर में अंडर-18 बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता चार जून सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगी। प्रदेश के शिक्षा पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी इसका उद्घाटन करेंगे। विभाग के कोच राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में जिले भर की 10 टीमों के 205 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


दो दिवसीय यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और कैडेट स्पर्धा के आधार पर होगी। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा भी मौजूद रहेंगे। समापन पांच जून को पूर्व विधायक करन माहरा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। मालूम हो कि शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी चार जून को यहां जगदीशिला डोली लेकर पहुंच रहे हैं। एडवोकेट दिनेश तिवारी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें