फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक हुई जिला अस्पताल की लिफ्ट  

Fri, 15 Mar 2019 11:47 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट में सॉफ्टवेयर स्ट्राल करता इंजीनियर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिला अस्पताल अल्मोड़ा में चार दिन से खराब पड़ी लिफ्ट शुक्रवार को ठीक हो गई है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन ने लिफ्ट में आने जाने वालों के लिए गाइड लाइन तय कर दी है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल अल्मोड़ा में लगी लिफ्ट 12 मार्च को खराब हो गई थी। जिसमें सात लोग फंस गए थे। करीब एक घंटे के बाद उन्हें बाहर निकाला गया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। अस्पताल प्रशासन ने बरेली से सर्विस इंजीनियर केएस असवाल को लिफ्ट ठीक करने के लिए बुलाया। केएस असवाल ने बताया कि लिफ्ट को स्थापित किए डेढ़ साल हो गया था। साफ्टवेयर में खराबी आने से लिफ्ट रुक गई थी। 

 साफ्टवेयर अपडेट करने के बाद अब लिफ्ट ने काम करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि लिफ्ट में आने जाने वाले रोगियों तथा उनके तीमारदारों के लिए गाइड लाइन तय कर दी है। डॉ. वर्मा ने बताया कि एक बार में आठ ही लोग जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें