फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 जिला अस्पताल अल्मोड़ा को जिले में पहला स्थान

विज्ञापन
अल्मोड़ा का जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना में 80 प्रतिशत अंक लाकर अल्मोड़ा जिला अस्पताल जिले में प्रथम स्थान पर आ गया है। पुरस्कार स्वरूप जिला अस्पताल को तीन लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा जिले के एक सीएचसी, चार पीएचसी को भी बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार की श्रेणी में रखा गया है। योजना में प्रदेश में प्रथम आने वाले अस्पताल को 50 लाख और जिले में प्रथम आने वाले अस्पताल को तीन लाख का पुरस्कार दिया जाता है। महिला अस्पताल, बेस अस्पताल और रानीखेत का नागरिक अस्पताल बेहतर अंक लाने में नाकाम रहा।  

विज्ञापन

     
कायाकल्प टीम के निरीक्षक सदस्य डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि 16 जनवरी को कायाकल्प योजना की देहरादून से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल का पूरे दिन निरीक्षण किया था। जिसमें सफाई से लेकर, वार्ड, आपरेशन थियेटर, डॉक्टरों के कक्ष, डॉक्टरों की कार्यशैली, ओपीडी, कार्यालय, स्टाफ समेत कई प्वाइंट के आधार पर टीम द्वारा अंक दिए गए। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को कायाकल्प की टीम ने प्रदेश समेत जिले में प्रथम और अन्य स्थानों पर रहे अस्पतालों की सूची जारी कर दी है।

डॉ. माथुर ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अल्मोड़ा जिला अस्पताल को सबसे ज्यादा 80 अंक मिले और प्रथम पुरस्कार की श्रेणी में रखा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सूची में सीएचसी धौलादेवी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की श्रेणी में पीएचसी सोमेश्वर को पहला स्थान मिला। इसके अलावा जिले में पीएचसी हवालबाग, बिंता और बाड़ेछीना को भी अंक प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताला को पुरस्कार स्वरूप तीन लाख, सीएचसी धौलादेवी और पीएचसी सोमेश्वर को दो-दो लाख और पीएचसी हवालबाग, बिंता और बाड़ेछीना को 50-50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सब अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ की मेहनत का नतीजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें