जिला विद्यालयी बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में हवालबाग ब्लॉक की टीम भैसियाछाना को हराकर विजेता बनीं। भैंसियाछाना की टीम उप विजेता रही। दोनों टीमों के चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जीआईसी डीनापानी मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में हवालबाग और भैसियाछाना की टीमों के बीच खिताबी भिड़त हुई। हवालबाग ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को हरा दिया। विजेता और उप विजेता टीमों के चयनित खिलाड़ी नौै सितंबर तक देहरादून में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्य अतिथि दर्शन सिंह भोज, विशिष्ट अतिथि एमडी चौबे, दिनेश पिलख्वाल, पुष्पा बोरा, संगीता बिष्ट, नवीन वर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। संचालन पंकज टम्टा और गिरीश जोशी ने किया। इस मौके पर दीपक वर्मा, कुंदन कनवाल, गणेश शाही, संतोष मेहता, सुरेश वर्मा, भुवन चिलवाल, सुनील बिष्ट, नवीन पुजारी आदि मौजूद थे।