फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में 22 को जुलूस निकलेगा

Sun, 03 Feb 2019 11:42 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नगर पालिका में हुई बैठक में मौजूद समिति से जुड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले किए जा रहे आंदोलन को आगामी 22 फरवरी को एक साल पूरा होने जा रहा है। इस दिन नगर में जुलूस निकाल कर प्राधिकरण का विरोध किया जाएगा। जुलूस  में समूचे पर्वतीय अंचल की जनता हिस्सा लेगी।  
विज्ञापन


समिति की यहां पालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार तथा प्रशासन ने बगैर किसी व्यापक तैयारी तथा सर्वे के जनता पर प्राधिकरण को थोपा है। सरकार और प्रशासन ने जनता से न तो कोई सुझाव लिया और ना ही आपत्तियां दर्ज कराई। अध्यक्षता समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने की। बैठक में यूसूफ तिवारी, सोहेल अहमद, राजीव कर्नाटक, अख्तर हुसैन, चंद्रमणि भट्ट, रोहित सिंह कार्की, पीजी गोस्वामी, केशव दत्त पांडेय, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, रमेश चंद्र आर्य, प्रताप सत्याल, हरीश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।  

भट्ट को जुलूस का संयोजक नियुक्त किया 
अल्मोड़ा। प्राधिकरण के विरोध में आगामी 22 फरवरी को नगर में निकलने वाले जुलूस को सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। चंद्रमणि भट्ट को जुलूस संयोजक नियुक्त किया गया। इसके अलावा यूसूफ तिवारी, डीके कांडपाल, अख्तर हुसैन, चंद्रमणि भट्ट, पीजी गोस्वामी, ईश्वर जोशी, केडी पांडे, अशोक पांडे, पूरन तिवारी, हर्ष कनवाल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सत्याल को कमेटी में जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें