फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अश्विन नवरात्र की तैयारियों पर हुई चर्चा

Sat, 06 Sep 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कैड़ारौ घाटी के प्रसिद्ध सिद्धपीठ उदेपुर गोल्ज्यू मंदिर में अश्विन नवरात्र की तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर चर्चा की गई। अश्विन नवरात्री 21 सितंबर अमावस्या को देव निमंत्रण और 22 सितंबर प्रथम नवरात्रि से शुरू होगी।
दो अक्तूबर को दशहरा के साथ इसका समापन किया जाएगा। मंदिर में पशुबलि इस वर्ष भी प्रतिबंधित रहेगी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र के अवसर पर भव्य सजावट और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति अध्यक्ष भूपाल सिंह कैड़ा, मोहन सिंह, ख्याली दत्त जोशी, ग्राम प्रधान बिंता शंकर दत्त जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें