फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कुमाऊं की विलुप्त हो रही संस्कृति पर किया मंथन

Thu, 01 May 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के शिक्षा संकाय में बुधवार को साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसका विषय कुमाऊंनी भाषा, साहित्य और संस्कृति का संरक्षण विषय था। इस दौरान कार्यशाला में ऐपण, कुमाऊंनी संस्कृति काव्य पाठ और भाषण प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कुमाऊंनी साहित्यकार त्रिभुवन गिरि महाराज ने कहा कि क्षेत्रीय भाषा, लोकगाथा और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से पहल करने की बात कही।
विभागाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य कुमाऊंनी की तेजी से लुप्त हो रही संस्कृति को सहेजना है। कार्यक्रम का संचालन विनीता लाल ने किया। वहां परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. रिजवाना सिद्दीकी, डॉ. संगीता पंवार, डॉ. नीलम, डॉ. भास्कर चौधरी, डॉ. देवेंद्र चम्याल, डॉ. सदीप पांडे, डॉ. ममता कांडपाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें