अल्मोड़ा। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के विस्तृत विमर्श, परामर्श और आगामी कार्ययोजना से संबंधित कार्यशाला हुई। कार्यशाला समन्वयक डायट प्रवक्ता रमेश सिंह रावत ने बताया कि विगत वर्ष चार दिसंबर को एनसीईआरटी और सीबीएसई की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य के नेतृत्व में जिले के 121 विद्यालयों के 153 कक्षाओं में परख राष्ट्रीय गुणवत्ता सर्वेक्षण दक्षता आधारित परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 153 बीएड, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों, 121 सीबीएसई शिक्षकों ने पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया। कार्यशाला में जिले के सभी विकासखंडों के 110 शिक्षक प्रतिभागियों ने भाग लिया।