फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा की

Tue, 14 Oct 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर में एकत्रीकरण एवं बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और अतिथियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक कमल ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, इसके मूल सिद्धांतों और संस्थापक डॉ. हेडगेवार के प्रेरणादायक विचारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संघ ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और समाज में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भवानी दत्त भट्ट ने की। इस अवसर पर खंड कार्यवाहक सुनील तिवारी, जिला सह शारीरिक प्रमुख हीरा सिंह मेहरा, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, मंडल अध्यक्ष महेश कैड़ा, वीरेंद्र कठायत ,प्रधानाचार्य हीरा सिंह मेहरा, चंदन सिंह भोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें