फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का खुलासा करो वर्ना 10 को चक्काजाम

Tue, 04 Dec 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
चौखुटिया तहसील में नारेबाजी के साथ ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत दीपाकोट में शुक्रवार को हुई चोरी का शीघ्र खुलासा करने और मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 9 दिसंबर तक खुलासा न होने पर 10 दिसंबर को चक्काजाम करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। 

क्षेत्र में बढ़ती चोरियों ने से ग्रामीण भयभीत हैं। दीपाकोट में छह लोगों के घरों में हुई चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में पहुंचे दीपाकाट और अन्य गांवों के लोगों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सतीश बर्थवाल को सौंपा गया। 
विज्ञापन


जिसमें  9 दिसंबर तक चोरी का खुलासा न होने पर 10 दिसंबर को रामनगर-चौखुटिया मोटर मार्ग के त्याड़ में चक्काजाम करने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों ने मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग भी की है।
ज्ञापन में हस्ताक्षर करने और नारेबाजी करने वालों में दीपाकोट की प्रधान उषा देवी, जेठुवा के प्रधान हरीराम, भगोती के प्रधान जगदीश वर्मा, चिनौनी की लछिमा देवी, महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष विनोद जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष गणेश कांडपाल, चंदन सिंह बिष्ट, मोहन जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी, अशोक जोशी, आनंद बल्लभ, महेश चंद्र, विनोद जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस की नाकामी बनी रोष का कारण
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से जहां एक ओर आम जनता की नींद हराम है वहीं दूसरी ओर चोरों ने पुलिस और राजस्व पुलिस के नाक में दम कर दिया है। कुछ माह पूर्व क्षेत्र के ग्राम पंचायत गनाई, रमनागांव और भनोटिया में हुई चोरियों का तो कोई सुराग नहीं मिल पाया था अब शुक्रवार को दीपाकोट और शनिवार को चितैली एवं गैराड़ में हुई चोरियों ने ग्रामीणों को डरा दिया है। पुलिस और राजस्व पुलिस की टीमें पिछले तीन दिनों से चोरों की तलाश के लिए इधर-उधर भटक रही हैं, परंतु सफलता नहीं मिल पा रही। पुलिस की यही नाकामी लोगों के आक्रोश का कारण बन गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें