अल्मोड़ा। बियरशिबा स्कूल अल्मोड़ा के पच्चीसवें वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा रहीं आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन जरूरी है।
आईपीएस तृप्ति भट्ट और विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और नंदा-सुनंदा वंदना की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने एंजेल डांस के अलावा कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा लावणी, बिहू, डांडिया, हरयाणवी, गिद्धा और भंगड़ा नृत्य पेश कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया दिया। पुलवामा अटैक और जल संरक्षण पर आधारित नाटिका भी पेश की।
मुख्य अतिथि तृप्ति भट्ट ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को सराहा। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्या प्रीति पांडेय के विद्यालय की आख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक तिलक राज तलवार, निरुपमा तलवार, निरुपेंद्र तलवार, बियरशिबा वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव यूसी जोशी, विद्यालय के पूर्व व्यस्थापक एसबी राणा, अल्मोड़ा और रानीखेत बियरशिबा विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रमों के संचालन में रक्षिता शाह, अवंतिका भंडारी, यशार्थ राणा, निकिता भारद्वाज, भूमिका पांडे, भाविनी जोशी, रक्षित कर्नाटक, शिवांगी, अदिति, मेधांश, सजल, निमिष, चारु आदि ने सहयोग दिया।